हमारे एक पडोसी मित्र दिल्ली सरकार में उच्च पद पर आसीन हैं । एक दिन उनकी पत्नी को दिल में धड़कन बढ़ने लगी और बेचैनी होने लगी । हमने उनका मुआयना किया और सलाह दी कि तुरंत अस्पताल में भर्ती करा दिया जाए ।
हमारे सुझाव पर उन्हें दिल्ली के एक पुराने नामी अस्पताल में हमारे ही मित्र कार्डियोलोजिस्ट की देख रेख में भर्ती करा दिया गया । डॉक्टर ने तुरंत उन्हें सी सी यू में भर्ती कर लिया ।
अगले दिन हम उनसे मिलने पहुंचे । पूछा--क्या हाल है ? बोले--भैया, मेडम तो सी सी यू में बेड पर लेटी हैं और हमने सारी रात यहाँ कॉरिडोर में बेंच पर बैठ कर बिता दी ।
डॉक्टर ने आज हमारी सारी अफ़सरी निकाल दी ।
इस वर्ष दीवाली पर हमारा भी कुछ यही हाल हुआ ।
हुआ यूँ कि श्रीमती जी ने जिद्द पकड़ ली कि इस बार तो घर में डेंटिंग पेंटिंग करा कर रहेंगे । हमें भी उनकी जिद्द के आगे झुकना पड़ा ।
अच्छे भले साफ सुथरे घर को सौंप दिया गया पेंटरों को । और पूरा सप्ताह निकल गया लेकिन उन्होंने निकलने का नाम नहीं लिया ।
पूरे एक सप्ताह घर का और हमारा जो हाल रहा , उसे देखकर हमें भी यही लगा --
इस वर्ष दीवाली और घरवाली ने मिलकर हमारी भी सारी अफ़सरी उतार दी ।
हालाँकि कुछ सीखने को भी मिला ।
चमचमाते मकान में भी कुछ कोने , क्षेत्र और जगहें ऐसे होते हैं जहाँ धूल, कूड़ा करकट और मैल छुपा रहता है ।
दीवाली के बहाने वहां की भी सफाई हो जाती है ।
कभी कभी सोचता हूँ --घर का छुपा मैल तो हम निकाल लेते हैं , दीवाली पर ।
लेकिन हमारे मन और मष्तिष्क में जो मैल छुपा है ना -- ईर्ष्या और द्वेष का , काम और क्रोध का , लोभ और मोह का --उसे कब और कैसे निकालेंगे ?
Monday, October 24, 2011
Wednesday, October 19, 2011
किस्मत अपनी अपनी ---कोल्हू का बैल या शहंशाह ?
आज बात करते हैं गायों में नर और मादा की ।
गाय प्रजाति के नर दो तरह के होते हैं । एक सांड जो प्रजनन का काम करते हैं और दूसरे बैल जिनमे प्रजनन की क्षमता नहीं होती ।
ऐसा क्यों होता है ?
जैसे भैंसों के मामले में मनुष्य अपनी मर्ज़ी से अपने स्वार्थ अनुसार नर और मादा की संख्या का चुनाव करते हैं , वैसे ही गायों के मामले में भी नर के चुनाव में मनुष्य की ही मर्ज़ी चलती है ।
गाय का नर सांड कहलाता है । सांड भी पूरे गाँव में एक ही होता है जिसका काम बस प्रजनन करना होता है । लेकिन भैंसे की तरह सांड दूसरे सांड को मार कर नहीं भगाता । वैसे भी सांडों की संख्या भैंसे की संख्या से भी कम होती है । यानि दो तीन गाँव के बीच एक सांड मिलता है ।
इसका कारण है , नर की दूसरी किस्म यानि बैल जो मनुष्य के ज्यादा काम आता है । मनुष्य आदि काल से बैलों का उपयोग कृषि के लिए करता रहा है । हल चलाने से लेकर , बैल गाड़ी , कूएँ से पानी निकालना, फसल से अन्न और भूसा अलग करने लिए सभी तरह के काम बैलों द्वारा किये जाते रहे हैं ।
अच्छे बैलों की जोड़ी एक किसान के लिए हमेशा उपयोगी रही है । इसलिए गाय के बछड़े को बड़ा होते ही बैल बना दिया जाता है ताकि वह उसके जीविका उपार्जन का साधन बन सके ।
कैसे बनते हैं बैल ?
ज़वान बछड़े को बैल बनाने के लिए उसके अंडकोषों को क्रश कर दिया जाता है । इसके लिए बछड़े को बांध कर लकड़ी के बने एक यंत्र में फंसा दिया जाता है । फिर दोनों अंडकोषों को लकड़ी के बने दो टुकड़ों के बीच फंसा कर धीरे धीरे कसा जाता है जब तक की वे क्रश नहीं हो जाते । बेशक यह तरीका बड़ा क्रूर है । हालाँकि आजकल कैसे किया जाता है , यह पता नहीं ।
इस तरह अंडकोषों को नष्ट करने से उनकी अट्रोफी हो जाति है यानि वे गल जाते हैं . इससे न सिर्फ बछड़ा स्टेराइल ( बाँझ ) हो जाता है बल्कि टेस्टोस्टिरोंन हॉर्मोन ख़त्म होने से उसमे यौन इच्छा भी ख़त्म हो जाती है .
इस तरह गाय का वह ज़वान बछड़ा न प्रजनन करने के लायक रहता है , न ही उसमे मादा के प्रति आकर्षण रहता है । वह बस सारी जिंदगी कोल्हू का बैल बनकर मेहनत मजदूरी करता रहता है । हालाँकि उसे खिला पिलाकर शारीरिक रूप से शक्तिशाली अवश्य बनाया जा सकता है ।
आजकल जबकि कृषि भी पूर्ण रूप से मशीनों द्वारा की जाने लगी है , बैलों की संख्या भी घटती जा रही है । ज़ाहिर है , गाय के नर बछड़े भी कटघर का रास्ता ही नापते हैं ।
सिर्फ सांड और भैंसे ही बच पाते हैं, कटने से । साथ ही जिंदगी का भी भरपूर मज़ा लेते हैं , एक शहंशाह की तरह ।
किस्मत हो तो ऐसी ।
Sunday, October 16, 2011
यहाँ नर होना भी गुनाह हो सकता है ---
सन २०११ की जनगणना अनुसार देश में मेल फीमेल रेशो ९४० है यानि १००० पुरुषों पर ९४० महिलाएं । केवल केरल और पोंडिचेरी में महिलाओं की संख्या पुरुषों से ज्यादा है । बाकि सभी राज्यों में पुरुषों की संख्या ज्यादा है । आश्चर्यजनक रूप से मेल फीमेल रेशो केंद्र शासित प्रदेशों में सबसे कम है , जैसे दमन दीव -६१८, दादर और नागर हवेली --७७५, चंडीगढ़ --८१८ . दिल्ली मे भी यह रेशो ८६६ ही है ।
महिलाओं की संख्या कम होने का मुख्य कारण है, पुत्र की चाह । पुत्र प्राप्ति के लिए अक्सर लोग लिंग जाँच कराकर फिमेल फीटस को अबोर्ट करा देते हैं ।
इसे रोकने के लिए सरकार ने पी एन ड़ी टी एक्ट लागु किया हुआ है । इसके बावजूद भी यह रेशो बहुत ज्यादा प्रभावित नहीं हुई है । हालाँकि कुछ फर्क तो आया है ।
क्या आप जानते हैं जो दूध हम पीते हैं , वह कहाँ से आता है । ज़ाहिर है , यह हमारे गाँव और डेरियों से आता है जहाँ पशु पालन होता है । दूध की अधिकांश मात्रा भैसों से आती है । इसका कारण यह है कि जहाँ गाँव में भैंस लगभग हर घर में होती हैं , वहीँ गाय बहुत कम लोग पालते हैं । गायें दूध भी कम देती है और उनके दूध में वसा और प्रोटीन की मात्रा भी कम होती है ।
यहाँ एक महत्त्वपूर्ण और आश्चर्यजनक तथ्य यह है कि जहाँ भैंस गाँव के लगभग हर घर में मिलती है , वहीँ भैंसा सारे गाँव में बस एक ही होता है । और उसका काम सिर्फ प्रजनन करना ही होता है । यदि गलती से दूसरा भैंसा आ भी जाये तो पहला भैंसा उसे मार मार कर भगा देता है जैसे जंगल में एक शेर दूसरे शेर को मार भगाता है । यह सत्य हरियाणा और दिल्ली के गाँव में मुख्य रूप से देखा जा सकता है । हालाँकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भैसा गाड़ी में जोतने के काम में लाया जाता है ।
इस तरह गाँव में भैंसें अनेक और भैंसा एक ही होता है ।
ऐसा कैसे संभव होता है ?
होता यह है कि भैंस से पैदा होने वाले बच्चों में मेल फीमेल की रेशो तो लगभग बराबर ही होती है ।फीमेल( कटिया ) को तो प्यार से पाला पोसा जाता है क्योंकि बड़ा होकर वह दूध देती है । लेकिन मेल ( कटड़ा ) बच्चे को थोडा सा बड़ा होते ही बेच दिया जाता है ।
अक्सर खरीदने वाले इन्हें खरीद कर बूचरखाने में ले जाते हैं और वही उनका अंतिम पड़ाव होता है ।
गाँव के घरों में रह जाती हैं सिर्फ फिमेल ( कटिया ) जो बड़ी होकर भैंस बनती है और दूध देकर मालिक के रोजगार का साधन बनती है ।
इस तरह मानव जाति ने अपने फायदे को ध्यान में रख कर भैसों की प्रजाति पर नियंत्रण रखा हुआ है ।
पृथ्वी पर सबसे ज्यादा विकसित प्राणी ने दूसरे प्राणियों की नियति अपने हाथ में कर रखी है ।
पृथ्वी पर सबसे ज्यादा विकसित प्राणी ने दूसरे प्राणियों की नियति अपने हाथ में कर रखी है ।
भैंसों की प्रजाति में नर और मादा का यह अनुपात सही है या गलत --फैसला आपका ।
Wednesday, October 12, 2011
जब तक अंतर्राष्ट्रीय लेबल न लगो हो , कवि की छवि ही नहीं बनती ---
सब की तरह हमें भी इन परीक्षाओं का सामना करना पड़ता रहा है । लेकिन पिछले कुछ सालों से अपनी बढती गतिविधियों ( एक्स्ट्रा क्यूरिकुलर एक्टिविटीज ) की वज़ह से हमें तो और भी परीक्षाएं देनी पड़ जाती हैं ।
जी हाँ , जब आप कोई नया काम करने का जिम्मा लेते हैं तो वह एक परीक्षा ही होता है । क्योंकि आप पर दबाव होता है , अपेक्षाओं का । परफोर्मेंस एंजाईटी भी होती है ।
अब अपने लिए तो यह एक रोजमर्रा की बात बन गई है । यानि रोज कोई एक नया काम ।
पिछले दिनों अपने क्षेत्र के लॉयंस क्लब के एक पदाधिकारी का फोन आया --सर हम आपको ओनर करना चाहते हैं । मैंने पूछा --किस बात के लिए । उन्होंने बताया कि हम अपने क्षेत्र के चुनिन्दा कवियों को सम्मानित करना चाहते हैं । साथ ही हम आपकी कवितायेँ भी सुनना चाहेंगे ।
अब हमने सोचा कि ये महाशय शायद हमें साहित्यिक डॉक्टर समझ रहे हैं । वैसे भी हम वहां किसी को जानते भी नहीं थे । फिर लगा चलो इसी बहाने कुछ सुनने सुनाने का अवसर तो मिलेगा ।
वर्ना हम जैसे कवियों को तो जेब से खर्च करके भी श्रोता जुटाने मुश्किल होते हैं ।
निमंत्रण तो स्वीकार कर लिया लेकिन घबराहट भी होने लगी । पहले सम्मान फिर कविता सुनाना । कहीं वापस ही न करना पड़ जाए । वैसे भी यह निमंत्रण अप्रत्यासित था । भई हम कहाँ कवि , कैसे कवि !
खैर दिल कड़ा करके चले गए । और पहली बार हमारा एक वरिष्ठ कवि के रूप में परिचय कराया गया ।
अंतत : शुक्र रहा कि इज्ज़त बच गई । और हम सही सलामत ससम्मान लौट कर आ पाए।
चलिए अब हम भी मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय कवि तो बन ही गए ।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कवि तो हम तभी बन गए थे जब हमने विदेश का विस्तृत दौरा करते हुए टोरंटो , स्कार्बरा , एजेक्स , एल्गोन्क़ुइन , मोंटमोरेंसी और क्यूबेक जैसे देशों में कविता पाठ किया था । ( कनाडा वासियों से अनुरोध है कि कृपया इस विषय पर चुप्पी साधे रखें ) ।
अब यह अलग बात है कि सभी कवि सम्मेलनों में श्रोता हमारे मेज़बान मित्र और उनके बच्चे ही थे ।
लेकिन क्या हुआ , अंतर्राष्ट्रीय कवि तो बन ही गए ।
वैसे भी आजकल जब तक यह लेबल न लगा हो , कवि की छवि ही नहीं बनती ।
कविता पाठ करते हुएआईये विदेश के दौरे में अर्जित ज्ञान पर कुछ प्रकाश डाला जाए :
अपनों के बसे हज़ार घर
घर भी दिखे अति सुन्दर।
पर पति पत्नी में कब बात बिगड़ जाए
हर घर में बसा बस यही डर ।
फिर मात पिता से होते अंजान
देसी विचार और विदेशी व्यवहार में फंसकर
नादाँ अपनी खो जाते पहचान .
अमेरिका की बीमारी , डॉलर का अभिमान है।
लेकिन जहाँ परिवार में परस्पर प्यार है
वह केवल अपना हिंदुस्तान है ।
नोट : भले ही आधुनिकता की छाप यहाँ भी नज़र आने लगी हो , लेकिन हमें गर्व है कि अभी भी हमारा पारिवारिक ढांचा बहुत मज़बूत है ।
नोट : भले ही आधुनिकता की छाप यहाँ भी नज़र आने लगी हो , लेकिन हमें गर्व है कि अभी भी हमारा पारिवारिक ढांचा बहुत मज़बूत है ।
Saturday, October 8, 2011
एक बार फिर व्यर्थ मारा गया --बेचारा रावण
विजयदशमी के साथ ही एक बार फिर रावण दहन संपन्न हुआ . कहीं रावण को फूंका गया , कहीं पैरों तले रौंदा गया . कहीं नेता ने मारा , कहीं राम के अभिनेता ने मारा . हर हाल में रावण को मरना पड़ा . सदियों से यही परंपरा चली आ रही है . रावण को तो मरना ही पड़ता है --बार बार, लगातार हर वर्ष .
कभी कभी सोचता हूँ क्या सचमुच रावण ने इतना बड़ा अपराध किया था जो उसे यूँ बार बार मारा जाता है .
जहाँ तक पढने सुनने में आता है , रावण एक सुशिक्षित , ज्ञानी , विद्वान पंडित था . साथ ही अति पराक्रमी , बहादुर , शक्तिशाली और वरदान प्राप्त योद्धा भी था .
उसके चरित्र में भी कोई दाग नहीं था .
उससे बस एक भूल हो गई जो उसने सीता मैया का अपहरण किया और उन्हें कैद में रखा . इसके अलावा तो कोई और अपराध नहीं किया था . उसने कभी सीता मैया को छुआ तक नहीं .
रावण अपनी जिद्द पर ज़रूर अड़ा रहा और बहुत समझाने के बावजूद भी टस से मस नहीं हुआ . अंतत : यही अहंकार उसे ले डूबा .
लेकिन क्या जब तक धरती पर जीवन रहेगा , रावण को यूँ ही मारा जाता रहेगा ?
एक छोटी सी भूल की इतनी बड़ी सजा !
या अहंकार का होना इतना बड़ा गुनाह है ?
यदि हकीकत की दुनिया में देखें तो जाने कितने ही दुष्कर्मी सड़कों पर आज़ाद घूम रहे हैं और उन्हें कोई सजा नहीं मिलती .
दिल्ली जैसे शहर में रोज लड़कियों का अपहरण होता है. रेप की कितनी ही घटनाएँ होती हैं . महिलाओं से छेड़ छाड़ तो आम बात है . कामकाजी महिलाओं का शोषण हो रहा है . दहेज़ के लालची लोगों द्वारा बहुओं को सरे आम जला दिया जाता है .
बड़े सेठों के बच्चे , नेताओं के बच्चे , आला अफ़सरों के बच्चे --शराब के नशे में सड़क पर निरीह जनता को कुचल देते हैं , रोड़ रेज़ में सरे आम हत्या कर देते हैं, शराब न मिलने पर गोली मार देते हैं .
क्या यह अहंकार की निशानी नहीं है ?
लेकिन उनके विरुद्ध अक्सर कोई कार्यवाही नहीं हो पाती . उन्हें कोई सज़ा नहीं मिल पाती .
यदि मिलती भी है तो बस नाम मात्र .
बिल्ला रंगा को फाँसी हुई , लेकिन फिर सब भूल गए .
निर्दोष जनता को बम से उड़ाने वाले आतंकवादी या तो पकडे नहीं जाते या फिर उन्हें सज़ा ही नहीं हो पाती .
कुछ तो सरकारी मेहमान बन जनता के पैसे पर ऐश कर रहे हैं .
ऐसे में क्या सचमुच रावण को बार बार मार कर हम कुछ हासिल कर रहे हैं ?
लगता है , अब समय आ गया है , हम अपनी परम्पराओं का निष्पक्ष रूप से निरीक्षण करें और समयानुसार संभावित संशोधन करें .
नोट : थोड़ी देर तक धार्मिक भावनाओं और आस्थाओं को भूलकर यदि हम निष्पक्ष चिंतन करें , तो शायद कोई सार्थक बात निकल कर आए .
Thursday, October 6, 2011
इश्क में तेरे यूँ नाकाम हैं ---
एक इश्किया ग़ज़ल , जो लिखनी तो बहुत पहले चाहिए थी , लेकिन लिखी आज है ।
आप जब से मन को छलने लगे ख्वाब तब से दिल में पलने लगे ।
डूब कर हुस्न में यूँ खोये रहे
साथ दोस्तों का भी खलने लगे ।
प्यार में तेरे यूँ नाकाम हैं
काम सारे कल पे टलने लगे ।
छोड़ कर दुनिया को तेरे लिये
आँख बंद कर हम तो चलने लगे ।
ग़ैर नज़र जो उठे उनकी तरफ
डाह से दिल अपना जलने लगे ।
लालची तो इतने ना थे कभी
नोट फिर क्यों पर्स में गलने लगे ।
प्यार में जो 'तारीफ' बने "तरु"
फूल पतझड़ में भी खिलने लगे ।
( तरु = लव टरी )
( चौधराइन को समर्पित , जिनका आज जन्मदिन है )।
बीस साल बाद एक बार फिर श्रीमती जी का जन्मदिन दशहरे के दिन आया है ।
नोट : ग़ज़ल को सीधी सादी, सरल भाषा में लिखा है । क्या करें , टेढ़ी मेढ़ी कठिन भाषा आती भी नहीं ।
बीस साल बाद एक बार फिर श्रीमती जी का जन्मदिन दशहरे के दिन आया है ।
नोट : ग़ज़ल को सीधी सादी, सरल भाषा में लिखा है । क्या करें , टेढ़ी मेढ़ी कठिन भाषा आती भी नहीं ।
Tuesday, October 4, 2011
मुझी को सब ये कहते हैं , रख नीची नज़र अपनी ---
कभी कभी मूड ऐसा होता है कि शेरो शायरी करने का दिल करता है । लेकिन जब ज़ेहन से शे'र निकल कर ही न आएं तो दूसरे शायरों को पढ़कर बड़ा आनंद आता है । आईये आज आपको पढ़वाते हैं , अपनी पसंद के कुछ चुनिन्दा शायरों के कुछ चुनिन्दा शे'र --
मुझी को सब ये कहते हैं , रख नीची नज़र अपनी
कोई उनको नहीं कहता , न निकलो यूँ अयाँ होकर ।
( अयाँ = बेपर्दा ) --अकबर इलाहाबादी
रोज कहता हूँ न जाऊँगा कभी घर उसके
रोज उस कूचे में इक काम निकल आता है ।
--ग़ालिब
शायद मुझे निकाल के पछता रहे हो आप
महफ़िल में इस ख्याल से फिर आ गया हूँ ।
--अदम
यह भी एक बात है अदावत की
रोज़ा रखा जो हमने दावत की ।
--अमीर
होश आए तो क्योंकर तेरे दीवाने को
एक जाता है तो दो आते हैं समझाने को ।
--होशियार मेरठी
हम हैं मुश्ताक , और वो बेज़ार
या इलाही ये माज़रा क्या है !
--ग़ालिब
( मुश्ताक = परेशान , बेज़ार = लाचार )
मेहरबां होके बुला लो मुझे चाहे जिस वक्त
मैं गया वक्त नहीं हूँ कि फिर आ भी न सकूं ।
--ग़ालिब
शक न कर मेरी खुश्क आँखों पर
यूँ भी आंसू बहाए जाते हैं ।
--सागर निज़ामी
अंदाज़ अपना देखते हैं आईने में वो
और ये भी देखते हैं कोई देखता न हो ।
--निज़ाम रायपुरी
मुफ्त दो घूँट पिला दे तेरे सदके वाली
हम ग़रीबों से कहीं दाम दिए जाते हैं ।
--ख़याल
आज बस इतना ही , बाकि फिर कभी ।
अब आप बताइए कि कौन सा शे'र सबसे ज्यादा पसंद आया।
मुझी को सब ये कहते हैं , रख नीची नज़र अपनी
कोई उनको नहीं कहता , न निकलो यूँ अयाँ होकर ।
( अयाँ = बेपर्दा ) --अकबर इलाहाबादी
रोज कहता हूँ न जाऊँगा कभी घर उसके
रोज उस कूचे में इक काम निकल आता है ।
--ग़ालिब
शायद मुझे निकाल के पछता रहे हो आप
महफ़िल में इस ख्याल से फिर आ गया हूँ ।
--अदम
यह भी एक बात है अदावत की
रोज़ा रखा जो हमने दावत की ।
--अमीर
होश आए तो क्योंकर तेरे दीवाने को
एक जाता है तो दो आते हैं समझाने को ।
--होशियार मेरठी
हम हैं मुश्ताक , और वो बेज़ार
या इलाही ये माज़रा क्या है !
--ग़ालिब
( मुश्ताक = परेशान , बेज़ार = लाचार )
मेहरबां होके बुला लो मुझे चाहे जिस वक्त
मैं गया वक्त नहीं हूँ कि फिर आ भी न सकूं ।
--ग़ालिब
शक न कर मेरी खुश्क आँखों पर
यूँ भी आंसू बहाए जाते हैं ।
--सागर निज़ामी
अंदाज़ अपना देखते हैं आईने में वो
और ये भी देखते हैं कोई देखता न हो ।
--निज़ाम रायपुरी
मुफ्त दो घूँट पिला दे तेरे सदके वाली
हम ग़रीबों से कहीं दाम दिए जाते हैं ।
--ख़याल
आज बस इतना ही , बाकि फिर कभी ।
अब आप बताइए कि कौन सा शे'र सबसे ज्यादा पसंद आया।
Subscribe to:
Posts (Atom)


