top hindi blogs

Monday, March 26, 2018

पति पत्नी इक दूजे से पूरे होते हैं ---



मैसाज कराकर बॉडी का मन में हरियाली हो गई ,
मैसाज के चक्कर में पर म्हारी घरवाली खो गई।

इत् उत् जाने कित कित ना ढूंढा पर हम हार गए,
इंतज़ार में उनके हम तीन कप कॉफी डकार गए।

तन का तनाव किया था जो कम फिर बढ़ने लगा,
अब तन के साथ मन पर भी संताप चढ़ने लगा।

हमने मुनादी करा दी कि एक अनहोनी हो गई है ,
किसी को दिखे तो बताओ हमारी पत्नी खो गई है।

आखिर मिली साड़ी की दुकान पर खड़ी थी उदास ,
क्योंकि फोन उनके पास था और कार्ड़ हमारे पास।

हमारे पास नहीं था मोबाईल तो फोन कैसे करती ,
उनके पास नहीं था कार्ड तो खरीदारी कैसे करती।

इसीलिए पति पत्नी इक दूजे के बगैर अधूरे होते हैं ,
सच तो यही है कि पति पत्नी इक दूजे से पूरे होते हैं।


Sunday, March 4, 2018

बुरा ना मानो होली है --




तन को तो रंग डाला,
मन पर भी रंगत लाओ, तो होली है।

जो दिलों से न उतर पाये ,
रंग वो प्यार के चढ़ाओ, तो होली है।

गले तो रोज पड़ते हो यार ,
कभी प्यार से गले लगाओ, तो होली है। 

रोज नाचते हो जिसके इशारों पर ,
होली में संग उसे भी नचाओ, तो होली है।

भगौड़े बन कर बैठे हैं जो विदेश में ,
उन धन्ना सेठों को वापस लाओ, तो होली है।

'कुमारों' को तो रोज सुनते हो ,
कभी 'दरालों' को भी बुलाओ, तो होली है।


Thursday, February 15, 2018

वेलेंटाइन डे के रोज---


कल सुबह पत्नी बोली पढ़कर अख़बार ,
अज़ी बोलो कितना करते हो हमसे प्यार !

आज वेलेंटाइन डे के रोज ,
बताइये कितने देंगे हमको रोज !

एक का मतलब समझेंगे पहली नज़र में हुआ था प्यार ,
तीन यानि करते थे , करते हो , करते रहोगे बेशुमार।

एक सौ आठ दिए बिना ही किया था शादी का इकरार ,
अब बारह देकर ही कर दो प्यार का इज़हार।

हमने कहा प्रिये , एक और एक सौ आठ
तो भूल जाओ , वो थी गुजरे ज़माने की बात।

बारह में बसा है बस हाल का हाल ,
तीन में दिखते हैं प्रेम के तीनों काल।

शौक से हमारे प्यार को आज़माओ ,
पर प्रिये, रोज बहुत महंगे हैं , आज तीन में ही काम चलाओ।

आतंक की आंधी हो या किम जोंग से डरे ये संसार ,
पर हम तुम्हे करते थे, करते हैं और करते रहेंगे सदा प्यार।

वैलेंटाइन रोज की परिभाषा :

१ रोज  = पहली नज़र में प्यार -- love at first sight
३ = करता था , करता हूँ , करता रहूँगा -- I loved you , I love you , I will love you forever
१२ =  मैं तुम्हे प्यार करता हूँ -- I love you
१०८  मुझसे शादी करोगी   ---- will you marry me







Sunday, February 11, 2018

पकौड़ों की महिमा ---


पकौड़ों में कितना है दम , अब तो ये जान लो ,
हिला कर रख देंगे सबको , अब तो ये मान लो।

चाय की चर्चा पर चाय ने कहा गर्म पकौड़ों से ,
अच्छे दिन ज़रूर आएंगे , अब तो ये मान लो।

जो कहते थे जायेंगे कभी उस बदनाम गली ,
वहीँ छुपे हैं नज़रें चुराकर, अब तो पहचान लो।

बारिश में याद आएंगे पकौड़े आज की शाम को ,
चाय संग ग़ज़ब जुगलबंदी है, अब तो ये मान लो।

होली दीवाली हो या जब कभी खुश घरवाली हो ,
उदर से दिल में उतर जायें , अब तो ये मान लो।

चायवाले हो तुम या फुटपाथ पर पकौड़े बेचने वाले ,
एक दिन राजा बन सकते हो, यदि मन में ठान लो।

ईमानदारी का धंधा कोई गन्दा नहीं होता कभी,
ये भी बस एक रोजगार है , अब तो ये मान लो।

पकौड़ों में इतना है दम , अब तो ये जान लो ,

पकौड़े नहीं किसी से कम , अब तो ये मान लो।  


Tuesday, January 30, 2018

हमारी शादियां और इंडियन स्टेंडर्ड टाइम ...


शादी के कार्ड में लिखे
समय पर जाएँ या न जाएँ ,
लेकिन कार्ड को पढ़कर ज़रूर जाएँ ।
एक शाम हम बिना पढ़े ही चले गए ,
उस दिन ऐसा धोखा खाये थे।
कि शादी में एक की जाना था ,
और बधाई दूसरे को दे आये थे।
दूल्हा भी लगा जाना पहचाना था ,
पर घर आकर कार्ड में देखा,
उस शादी में तो दोपहर को जाना था।  

Wednesday, January 17, 2018

काश कि स्विस बैंकों की एक ब्रांच ऊपर भी होती ...

काश कि स्विस बैंकों की एक ब्रांच ऊपर भी होती ...

धन दौलत जोड़ते रहे जिंदगी भर जोड़कर पाई पाई  ,
बच्चों की जिंदगी बनाने में अपनी सारी जिंदगी बिताई।
एक पल भी ना जी पाए जिंदगी भर कभी खुद के लिए ,
अंत समय बच्चों ने ही उस धन संपत्ति पर नज़र गड़ाई।

डायबिटीज के मरीज़ हैं , मीठा कभी खा नहीं सकते,
ब्लड प्रैशर भी रहता है , नमक का परहेज हैं रखते।
शरीर का वज़न है भारी , बीवी घी भी खाने नहीं देती,
जो धन दौलत कमाई थी, वो भी साथ ले जा नहीं सकते।

दुनिया की रीति है कि बच्चों से ही घर बसता है ,
तिनका तिनका जोड़कर इक मकान बनता है।
कभी एक कमरे में रहता था छै लोगों का परिवार ,
अब बच्चों बिना छै कमरों का घर वीरान लगता है। 

Wednesday, January 10, 2018

कुछ ऐसा रहा गुजरा साल ---


गुजर गया एक और साल ,
जाते जाते देखो कर गया क्या हाल।
मोदी जी तो मित्रों मित्रों हुंकारते रहे ,
पर एकदम चुप हो गए केजरीवाल।

'आप' साल भर ई वी एम की देते रहे दुहाई ,
गुजरात में कोई भी गुटबंदी काम ना आई। 
यू पी में लड़के करते रहे गलती पे गलती ,
पर पांच राज्यों में सरकार भाजपा ने ही बनाई।

संसद में 'जी एस टी' विधेयक पास हो गया,
पक्ष में वोट देकर भी विपक्ष उदास हो गया। 
सरकार को टैक्स तो देते हैं बस सरकारी नौकर ,
अब बिजनेसमैन के भी टैक्स भरने का इंतज़ाम खास हो गया।

पुराने घोटालों का रहा कोर्ट में बड़ा बोलबाला ,
सी बी आई ने लालू के महलों पर छापा डाला। 
राजा राणी तो पौने दो लाख करोड़ पचा गये ,
पर लालू को ना हज़्म हो पाया चारे का निवाला।

रागा साल भर मोदी राग गाता रह गया ,
करण का जौहर बस नेपीज में बह गया।
विराट अनुष्का की तो इटली में हो गई शादी ,
पर सलमान इस साल भी कुंवारा ही रह गया।


बाबा राजपाल का खुल गया राज ,
राम रहीम का भी छूट गया ताज।
बंद हो गये आश्रम और पाप के डेरे ,
हाथ में मनी है ना साथ में हनी है आज।

क्रिकेट में टीम इंडिया ने सीरीज जीत डाली सारी,
बॉक्सिंग में भी विजेंदर के मुक्के पड़ते रहे भारी। 
सारे फ़िल्मी स्टार पैसे के लिए करते रहे विज्ञापन,
बस सलमान की ''टाइगर जिन्दा है'' की कमाई है जारी। 

कश्मीर में आतंक मचाता रहा नापाक लश्कर ,
सर्जिकल स्ट्राइक में हमने तोड़े पाक के बंकर।
डोकलाम में चीन की मीठी गोली भी काम ना आई,
जब हमारे जांबाज़ छाती तान अड़े रहे चट्टान बनकर।

आई एस आई एस की होती रही करारी हार ,
पर किम जोंग को चढ़ गया न्यूक्लियर बुखार।
पट्ठा बात बात पर बटन दबाने की दे रहा है धमकी,
मानो एक सांड दूसरे सांड को रहा हो ललकार ।

मोदी ने सिखाया सारे विश्व को भारत का योग,
योगी के हाथ में था मुख्यमंत्री बनने का योग।
राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति भी बने भाजपा के ,
पहली बार हुआ है देश में यह अद्भुत संयोग।