पकौड़ों में कितना है दम , अब तो ये जान लो ,
हिला कर रख देंगे सबको , अब तो ये मान लो।
चाय की चर्चा पर चाय ने कहा गर्म पकौड़ों से ,
अच्छे दिन ज़रूर आएंगे , अब तो ये मान लो।
जो कहते थे न जायेंगे कभी उस बदनाम गली ,
वहीँ छुपे हैं नज़रें चुराकर, अब तो पहचान लो।
बारिश में याद आएंगे पकौड़े आज की शाम को ,
चाय संग ग़ज़ब जुगलबंदी है, अब तो ये मान लो।
होली दीवाली हो या जब कभी खुश घरवाली हो ,
उदर से दिल में उतर जायें , अब तो ये मान लो।
चायवाले हो तुम या फुटपाथ पर पकौड़े बेचने वाले ,
एक दिन राजा बन सकते हो, यदि मन में ठान लो।
ईमानदारी
का धंधा कोई गन्दा नहीं होता कभी,
ये भी बस एक रोजगार है , अब तो ये मान लो।
पकौड़ों में इतना है दम , अब तो ये जान लो ,
पकौड़े नहीं किसी से कम , अब तो ये मान लो।

