top hindi blogs

Thursday, October 4, 2018

एक दिल , कई अफ़साने :


दिल धड़कता है तो समझो,
जीवन का संचार है।

दिल जोर से धड़कता है तो समझो,
किसी से हुआ प्यार है।

दिल फड़फड़ाता है तो समझो, 

बंदा दिल का बीमार है।

दिल धड़कना बंद कर दे तो 

बाय बाय नश्वर संसार है।

दिल बड़ा नाज़ुक होता है ,

ये सदा टूटने को तैयार है।

दिल का रखो पूरा ध्यान, 

यही तो जीवन का आधार है।

1 comment:

  1. दिल धड़कता है तो समझो,
    ..... यह अंदाज निराला है. आनंद आया पढ़कर

    ReplyDelete