आखिर कछुए की चाल चलते हुए हमने भी सीमा रेखा को छू ही लिया ।
पिछली पोस्ट में हमने शादियों में व्यर्थ होने वाले खाने के बारे में चर्चा की ।
आइये अब देखते हैं शादियों का एक और रूप । यदि शादी में बदइन्तजामी हो जाए तो क्या हाल होता है । प्रस्तुत है आँखों देखी , ऐसी एक शादी का आँखों देखा हाल :
एक शादी में हमने , देखा अज़ब नज़ारा
बरात में न जाने कैसे , शहर पहुँच गया सारा ।
जब खाना खुला पौने ग्यारा , तो ऐसी अफ़रा तफ़री मची
कि पलक झपकते ही प्लेट , और न चम्मच एक बची ।
खाने की तलाश में लोग , खानाबदोश से भटक रहे थे
एक प्लेट में तीन तीन मिलकर , खाना गटक रहे थे ।
एक बेचारा तो लिए हाथ में , खाली फ़ॉर्क घुमा रहा था
दूसरा किस्मत का मारा , सीधे डोंगे में ही खा रहा था ।
लोग भोजन के नवीनतम आविष्कार कर रहे थे
गुलाब जामुन को उछाल , सीधे मूंह में धर रहे थे ।
अस्तित्त्व के इस संघर्ष में ,उस दिन ऐसी नौबत आई
जीवन में पहली बार हमने भी , आइसक्रीम हाथ से खाई ।
क्रमश:---

