top hindi blogs
Showing posts with label मंदी. Show all posts
Showing posts with label मंदी. Show all posts

Tuesday, July 21, 2020

मूंछों पर कोरोना की मार --



एक मित्र हमारे ,
बन्दे सबसे न्यारे।

मूंछें रखते भारी   ,
सदा सजी संवारी ।

कोई छेड़ दे मूंछों की बात ,
फरमाते लगा कर मूछों पर तांव।

भई मूंछें होती है मर्द की आन ,
और मूंछ्धारी , देश की शान ।

जिसकी जितनी मूंछें भारी ,
समझो उतना बड़ा ब्रह्मचारी ।



फिर एक सुहाने सन्डे ,
जोश में आकर , मूंछ मुंडवाकर ,
बन गए मुंछ मुंडे।


मैंने कहा मित्र , अब क्या है टेंशन ,
माना कि साइज़ जीरो का है फैशन।

और फैशन भी है नेनो टेक्नोलोजी का शिकार ,
तो क्या ब्रह्मचर्य को छोड़ इस उम्र में ,
अब बसाने निकले हो घर संसार ।


वो बोला दोस्त , ये फैशन नहीं ,
रिसेशन की मार है ।
जिससे पीड़ित सारा संसार है ।

और मैंने भी मूंछें नहीं कटवाई हैं ,
ये तो खाली कॉस्ट कटिंग करवाई है ।

अरे ये तो घर की है खेती ,
फिर निकल आएगी ।

पर सोचो जिसकी नौकरी छूटी ,
क्या फिर मिल पाएगी ?

वो देखो जो सामने बेंच पर बैठा है ,
अभी अभी पिंक स्लिप लेकर लौटा है ।

और ये जो फुटपाथ पर लेटा है ,
शायद किसी मज़दूर का बेटा है ।

दो दिन हुए शहर से गांव आया है ,
तब से एक टूक भी नहीं खाया है ।

कृषि प्रधान देश में ये जो नौबत आई है,
हमने अपने ही हाथों बनाई है ।

अरे अन्न के भरे पड़े हैं भंडार ,
फिर क्यों मची खाने की दुहाई है !


ग़र देश की जनता में हो अनुशासन ,
लॉक डाउन के नियमों का करें पालन।

हाथ धोते रहें बार  बार ,
बाहर जाएँ तो मास्क पहने हर बार। 

लक्ष्मण रेखा का ना अतिक्रमण हो ,
फिर कभी ना कोरोना का संक्रमण हो।

देश जब कोरोना मुक्त हो जायेगा ,
खुशहली का वो दौर फिर आएगा।

जनता जब भय मुक्त हो जाएगी,
तो भैया ये मूंछें भी तब लम्बी हो जाएँगी ।


माना कि मूंछें मर्द की आन हैं ,
मूंछ्धारी देश की शान हैं ।

मगर इस मंदी की मार से ,
कोरोना से मचे हाहाकार से ,
ग़र सबको मिले मुक्ति ,
तो ये मूंछें , एक नहीं ,
बारम्बार कुर्बान हैं , बारम्बार कुर्बान हैं ।


Wednesday, June 8, 2011

जब हमने मंदी और भ्रष्टाचार पर मूंछें कुर्बान कर दीं----

दो साल पहले आर्थिक स्थिति में आई मंदी की मार से सारा विश्व त्रस्त हो गया था ।
उसी समय हम हिम्मत करके अपनी मूंछें साफ कर क्लीन शेवन हो गए थे ।
इसी अवसर पर यह रचना लिखी थी जो आज भी तर्कसंगत लगती है ।



एक मित्र हमारे
नेता सबसे न्यारे
मूंछें रखते भारी
सदा सजी संवारी ।

कोई छेड़ दे मूंछों की बात
तुरंत लगा मूछों पर तांव
फरमाते
मूंछें होती है मर्द की आन
और मूंछ्धारी , देश की शान ।
जिसकी जितनी मूंछें भारी
समझो उतना बड़ा ब्रह्मचारी ।

फिर एक दिन
मूंछें कटवा डाली
डेढ़ इंच थी लम्बी
डेढ़ मिलीमीटर करवा डाली ।

मैंने पूछा मित्र ,
अब क्या विचार बदल गए हैं
निरूपा राय के प्रशंसक
क्या मल्लिका सहरावत के
उपासक बन गए हैं ?

वो बोला दोस्त ,
मेरी और मल्लिका की प्रोब्लम
बढती महंगाई है ।
इसलिए मल्लिका ने ड्रेस
और मैंने मूंछें , डाउनसाइज़ करवाई हैं ।

फिर एक सुहाने सन्डे
जोश में आकर
मूंछ मुंडवाकर
बन गए मुंछमुंडे ।

मैंने कहा मित्र , अब क्या है टेंशन
माना कि साइज़ जीरो का है फैशन
और फैशन भी है नेनो टेक्नोलोजी का शिकार
तो क्या मल्लिका को छोड़
अब मेडोना के भक्त हो गए हो यार ?

वो बोला दोस्त , ये फैशन नहीं
रिसेशन की मार है ।
जिससे पीड़ित सारा संसार है ।
और मैंने भी मूंछें नहीं कटवाई हैं
ये तो कोस्ट कटिंग करवाई है ।



अरे ये तो घर की है खेती
फिर निकल आएगी ।
पर सोचो जिसकी नौकरी छूटी
क्या फिर मिल पाएगी ?

वो देखो जो सामने बेंच पर बैठा है
अभी ऑफिस से पिंक स्लिप लेकर लौटा है ।

और ये जो फुटपाथ पर लेटा है
शायद किसी किसान का बेटा है ।

दो दिन हुए सौराष्ट्र से आया है
तब से एक टूक भी नहीं खाया है ।

कृषि प्रधान देश में ये जो नौबत आई है
हमने अपने ही हाथों बनाई है ।
अन्न के भरे पड़े हैं भंडार
फिर भी देश में भुखमरी छाई है !

ग़र देश के नेता करें विचार
और मिटे भ्रष्टाचार
तो कोई न जग में भूखा हो
फुटपाथ पर न सोता हो ।
सर्वत्र सम्पन्नता हो , न हो कोई कमी
फिर किसी भूखे बच्चे की मां की
आँखों में ,बेबसी की न हो नमी ।

माना कि मूंछें मर्द की आन हैं
मूंछ्धारी देश की शान हैं ।
मगर इस ग्लोबल रिसेशन से
समाज में फैले करप्शन से
ग़र मिले मुक्ति ,
तो ये मूंछें , एक नहीं
बारम्बार कुर्बान हैं , बारम्बार कुर्बान हैं ।