नेशनल डॉक्टर्स डे डॉ बी सी रॉय की याद में प्रति वर्ष १ जुलाई ओ मनाया जाता है जो उनका जन्मदिन भी है और पुण्य तिथि भी .
१ जुलाई १८८२ को पटना में जन्मे डॉ बिधान चन्द्र रॉय कलकत्ता में पले बढे और पढ़े लिखे . कलकत्ता मेडिकल कॉलिज से एम् बी बी एस करने के बाद उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए १९०९ में इंग्लेंड के लिए प्रस्थान किया . लेकिन वहां उनके आवेदन पत्र को खारिज कर दिया गया . लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार ३० बार आवेदन भरा . अंत में हार कर उन्हें दाखिला दे दिया गया .
और वे इतिहास में गिने चुने डॉक्टर्स में से एक बने जिन्होंने एम् आर सी पी और ऍफ़ आर सी एस दो साल और तीन महीने में एक साथ कर लिया .
वापस आकर उन्होंने कलकत्ता में ही सरकारी नौकरी शुरू की और अपने कार्य काल में बहुत से अस्पताल , कॉलिज और अन्य संस्थान स्थापित किये . भारत के स्वतंत्र होने के बाद वे बंगाल के दुसरे मुख्य मंत्री बने और अंत तक रहे . १ जुलाई १९६२ को उनका देहांत हुआ .
सरकार ने १९६१ में उन्हें देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान --भारत रत्न से सुशोभित किया .
१९७६ में सरकार ने उनके सम्मान में चिकित्सा , विज्ञानं , आर्ट , और राजनीति के क्षेत्र में विशिष्ठ कार्य के लिए डॉ बी सी रॉय नेशनल अवार्ड घोषित किया .
इस दिन हर वर्ष सभी चिकित्सक संस्थाएं अपने उन डॉक्टर्स को सम्मानित करती हैं , जो अपने क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहे हैं .
इस अवसर पर यही सन्देश दिया गया :
एक डॉक्टर में तीन विशेषताएं होनी चाहिए -- १) समय पर उपलब्ध होना . (availability ) २) रोगियों के साथ नम्र व्यवहार (affability ) ३) योग्यता (ability )
इन्ही तीन गुणों के द्वारा हम रोगियों का उचित उपचार कर सकते हैं .
आशा है यह प्रयास सभी डॉक्टर्स को बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करेगा .
नोट : दिन में हमने अपने डॉक्टर्स को पुरुस्कार दिलवाए . शाम को दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में हमें भी सम्मानित किया गया .

