top hindi blogs
Showing posts with label नेशनल डॉक्टर्स डे. Show all posts
Showing posts with label नेशनल डॉक्टर्स डे. Show all posts

Saturday, July 9, 2011

नेशनल डॉक्टर्स डे पर डॉक्टर्स को मिला सम्मान ---एक रिपोर्ट. .

एक जुलाई को हमने अपने अस्पताल में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया . इस अवसर पर अस्पताल के चुनिन्दा १९ डॉक्टर्स को उनकी विशिष्ठ सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया .

नेशनल डॉक्टर्स डे डॉ बी सी रॉय की याद में प्रति वर्ष १ जुलाई ओ मनाया जाता है जो उनका जन्मदिन भी है और पुण्य तिथि भी .
१ जुलाई १८८२ को पटना में जन्मे डॉ बिधान चन्द्र रॉय कलकत्ता में पले बढे और पढ़े लिखे . कलकत्ता मेडिकल कॉलिज से एम् बी बी एस करने के बाद उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए १९०९ में इंग्लेंड के लिए प्रस्थान किया . लेकिन वहां उनके आवेदन पत्र को खारिज कर दिया गया . लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार ३० बार आवेदन भरा . अंत में हार कर उन्हें दाखिला दे दिया गया .

और वे इतिहास में गिने चुने डॉक्टर्स में से एक बने जिन्होंने एम् आर सी पी और ऍफ़ आर सी एस दो साल और तीन महीने में एक साथ कर लिया .

वापस आकर उन्होंने कलकत्ता में ही सरकारी नौकरी शुरू की और अपने कार्य काल में बहुत से अस्पताल , कॉलिज और अन्य संस्थान स्थापित किये . भारत के स्वतंत्र होने के बाद वे बंगाल के दुसरे मुख्य मंत्री बने और अंत तक रहे . १ जुलाई १९६२ को उनका देहांत हुआ .

सरकार ने १९६१ में उन्हें देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान --भारत रत्न से सुशोभित किया .

१९७६ में सरकार ने उनके सम्मान में चिकित्सा , विज्ञानं , आर्ट , और राजनीति के क्षेत्र में विशिष्ठ कार्य के लिए डॉ बी सी रॉय नेशनल अवार्ड घोषित किया .
इस दिन हर वर्ष सभी चिकित्सक संस्थाएं अपने उन डॉक्टर्स को सम्मानित करती हैं , जो अपने क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहे हैं .

हमारे अस्पताल में पहली बार यह कार्यक्रम आयोजित हुआ .


इस अवसर पर मुख्य अतिथि थे दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ ऐ के वालिया और विशिष्ठ अतिथि थे स्थानीय विधायक श्री वीर सिंह धिंगान . साथ में चिकित्सा अधीक्षक डॉ राजपाल .

कार्यक्रम के संचालन का भार हमने संभाला .


अतिथियों के स्वागत के बाद पुरुस्कार वितरण शुरू हुआ , जिसके लिए सभी अतिथियों को मंच पर आगे बुलाया गया . साथ में प्रधानाचार्य डॉ ओ पी कालरा और अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक डॉ ऐ के चैटर्जी .



पुरुस्कार लेते हुए हमारे मित्र डॉ जी एल अरोरा .



अस्पताल के सभी गणमान्य चिकित्सक .

इस अवसर पर यही सन्देश दिया गया :

एक डॉक्टर में तीन विशेषताएं होनी चाहिए -- १) समय पर उपलब्ध होना . (availability ) २) रोगियों के साथ नम्र व्यवहार (affability ) ३) योग्यता (ability )
इन्ही तीन गुणों के द्वारा हम रोगियों का उचित उपचार कर सकते हैं .
आशा है यह प्रयास सभी डॉक्टर्स को बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करेगा .

नोट : दिन में हमने अपने डॉक्टर्स को पुरुस्कार दिलवाए . शाम को दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में हमें भी सम्मानित किया गया .