एक बोला --यार मैंने तुझे कल टी वी पर देखा । पर ये बता तू उस रैली में क्या कर रहा था ।
दूसरा बोला --यार कमाल है । मैंने तो मास्क से मूंह ढक रखा था । तूने फिर भी पहचान लिया !
पहला दोस्त बोला --यार मैं तो यूँ ही मज़ाक कर रहा था , पर तू तो सच में --निकला ।
यह दृश्य था दिल्ली में दूसरी बार हुए एल जी बी टी जलसे का ।
एल जी बी टी यानि --लेस्बियन , गे , बाई सेक्सुअल , ट्रांसजेंडर ।
ये टर्म्स हैं आजकल यौन सम्बन्धी विकृतियों के फलस्वरूप उत्त्पन्न होने वाली परिस्थितियों में लोगों के यौन व्यवहार अनुसार विभागीकरण की ।
आइये देखते हैं --क्या अर्थ होता है इन शब्दों का ।
लेस्बियन : समलैंगिक यौन सम्बन्ध रखने वाली महिला ।
गे : समलैंगिक यौन सम्बन्ध रखने वाला पुरुष ।
बाईसेक्सुअल : स्त्री पुरुष दोनों से यौन सम्बन्ध रखने वाला/वाली ।
ट्रांसजेंडर : स्त्री या पुरुष --पुरुष या स्त्री के भेष में । यानि अपने लिंग के विपरीत व्यवहार करने वाला /वाली ।
ज़ाहिर है , ये लोग सामान्य लोगों से भिन्न होते हैं । शारीरिक तौर पर या मानसिक तौर पर या दोनों तरह ।
लेकिन गौर से देखा जाए तो केवल ट्रांसजेंडर ही ऐसे होते हैं जिनके साथ प्रकृति ने धोखा किया है । यानि उन्हें पुरुष के शरीर में स्त्री या स्त्री के शरीर में पुरुष बनाकर संसार में भेज दिया है ।
यही वो लोग भी हैं , जिनका सर्जरी द्वारा और हॉर्मोन्स देकर लिंग परिवर्तन किया जा सकता है । हालाँकि प्रजनन क्षमता तो नहीं आती ।
लेकिन बाकि तीन तरह के लोग अपनी मर्जी से ऐसा व्यवहार करते हैं ।
एक मत यह भी है कि उनका सायकोलोजिकल मेकप ऐसा होता है इसलिए वे विवश होते हैं ।
हकीकत क्या है , यह तो कोई सायकोलोजिस्ट या सायकायट्रिस्ट ही बता सकता है ।
लेकिन यह भी हकीकत है कि ऐसे लोगों को समाज में नीची नज़रों से देखा जाता है और वे उपहास के पात्र भी बनते हैं ।
अब वैसे तो उच्च न्यायालय ने समलैंगिक संबंधों को मान्यता देते हुए , इन्हें कानूनी तौर पर सुरक्षा प्रदान कर दी है । इसलिए सरकार को भी झुकना पड़ा ।
लेकिन क्या सामाजिक तौर पर इन्हें स्वीकार किया जायेगा ? क्या समाज में इन्हें वही इज्ज़त मिल पायेगी जो सामान्य लोगों को मिलती है ? और क्या सचमुच यह व्यवहार स्वीकार्य होना चाहिए ?
फ़िलहाल स्थिति यह हो सकती है कि जहाँ पहले सिर्फ लड़कियों को संभल कर चलना पड़ता था , अब लड़कों को भी यह ध्यान रखना पड़ेगा कि कहीं कोई ऐसा न मिल जाए जिसका व्यवहार आपको असमंजस्य में डाल दे ।
आखिर न जाने किस भेष में नारायण मिल जाये ।
आखिर न जाने किस भेष में नारायण मिल जाये ।
नोट : इस विषय पर माननीय स्वास्थ्य मंत्री जी के बयान पर मिडिया ने बहुत शोर मचाया है ।
इस बारे में जन साधारण का क्या सोचना है , यह जानने की उत्सुकता रहेगी ।
इस बारे में जन साधारण का क्या सोचना है , यह जानने की उत्सुकता रहेगी ।

