top hindi blogs
Showing posts with label सीमा. Show all posts
Showing posts with label सीमा. Show all posts

Tuesday, August 13, 2013

नापाक कदम ना सह पायेंगे , हमें वतन जान से प्यारा है ---


गत सप्ताह सीमा पर हुई एक नापाक दुर्घटना ने हमें यह कविता लिखने को प्रेरित किया :


जो छुपकर पीठ पर वार करें, वो कायर कहलाते हैं,
ऐसे शैतानों को हम क्यों , सर आँखों पर बिठलाते हैं.

वो तीर विषैले चला रहे , हम दर्द से भी नहीं कराहते ,
सर जवानों का काट रहे , हम सर तक नहीं हिलाते।

क्यों दूध पिलाते हैं , आस्तीन के ज़हरीले साँपों को,
क्यों हाथ दिखाते हैं, दोस्ती का इन लातों के भूतों को.  

छोडो अब मेहमाननवाज़ी, अफज़ल और कसाबों की , 
बातें करना छोड़ो अब, शैतानों से हसीन ख्वाबों की.  

थप्पड़ खाकर एक गाल पर, चलो अब तो संभल जाएँ,
एक के बदले दो गालों पर , अब जमकर घूंसे चार लगायें।

बदतमीज़ों की बदतमीज़ी को , अब नहीं सह पायेंगे ,
ज़ालिमों को ज़ुल्मो सितम का , सबक ज़रूर सिखाएंगे।

हम शांति के सदा पुजारी , पर गीता का पाठ पढ़ाते हैं ,
दुष्ट पापी को सज़ा दिलाकर,  अपना फ़र्ज़ निभाते हैं.

जागो देश के नौज़वानों, सरहद तुम्हें पुकार रही ,
भारत माँ की पावन माटी, उधार दूध का मांग रही.

उठो देश के अर्जुन वीरो, अब मिलकर गांडीव उठाओ ,
देश के दुश्मन दुस्सासन को , द्वार नर्क का दिखलाओ।

मीठी मीठी बातें छोडो , अब आँख से आँख मिलाओ ,
जिसकी शह पर कूद रहे , उस मामा को भी धूल चटाओ।   

राणा प्रताप और वीर शिवाजी की, धरती ने फिर पुकारा है , 
नापाक कदम ना सह पायेंगे , हमें वतन जान से प्यारा है.