कई साल पहले की बात है। बैठे बैठे यूँ ही विचार आया कि जब पति पत्नी ७० साल पार कर जाते हैं , तब उनका प्रेम वार्तालाप कैसा होता होगा ! कल्पना शक्ति का सहारा लेकर कुछ यूँ ख्याल आए :
१ ) पति :
प्रिये याद करो वो दिन,
जब तुम्हारी एक हंसी पर, हम हुए थे फ़िदा ।
कभी दिल की नस नस में बसे थे हम
सुना है अब वहां स्टेंट निवास करते हैं.
फिर भी सनम हर हाल में हम तो
अब बदल गया वो मंज़र ,
अब ना मूंह में दांत रहे, ना वो हसीं अदा ।
जिन आँखों में झलकते थे मोती,
अब मोतिया देता है दिखाई ।
सुन लेती थी तुम दिल की धड़कन भी दूर से
अब कानों में मशीन लगी पर, आवाज़ भी न दे सुनाई ।
काली लहराती सावन की घटा सी थी तुम्हारी जुल्फें
अब खोला करों न इनको , रामसे फिल्म्स की नायिका देती हो दिखाई ।
२ ) पत्नी : ( एक के बदले तीन ) :
२ ) पत्नी : ( एक के बदले तीन ) :
कभी रात रात भर करते थे मीठी बातें,
अब बात बात पर करते हो लड़ाई ।
दिखाते थे नाईट शो में जेम्स बांड की फ़िल्में
अब चुपके से अकेले में देखते हो जलेबी बाई ।
रोज सुबह शाम लगाते थे जिसके चक्कर
अब उस गली का नाम तक याद नहीं ।
उड़ाते थे गुलाब जामुन , ज़लेबी कभी हलवा
अब करेले के सिवाय कुछ सवाद नहीं ।
कभी शेरों के शिकार की सुनाते थे दास्ताँ
अब सत्यम के शेयरों में सब गँवा कर बैठे हो ।
दावा करते थे खाने का सीने पे गोलियां
मियां अब गोलियां खाकर ही जीते हो ।
जिन सांसों में समाई थी यौवन की खुशबु
अब गार्लिक पर्ल्स की गंध आती है ।
और ये साँस भी मुई अब तो
बिना इन्हेलर के कहाँ आती है ।
सुना है अब वहां स्टेंट निवास करते हैं.
फिर भी सनम हर हाल में हम तो
बस तुम्ही पर विश्वास रखते हैं.
३ )
३ )
जीवन के सब उपवन , जब मुरझा जाते हैं
तब पति पत्नी ही बस , इक दूजे संग रह जाते है ।
यौवन की तपन हो या , वृधावस्था की शीत ।
हर पल साथ निभाए जा , सच्चा मन का मीत ।।
