पिछली पोस्ट में मैंने एक साल पूछा था। बहुत से मित्रों ने सही ज़वाब दिया ।
सबसे पहले इशारा किया संगीता जी ने ।
अरविन्द जी ने भी मज़ाक मज़ाक में अपनी बात कह ही दी ।
फिर रश्मि रविज़ा जी ने सही बताया ।
हरकीरत जी ने भी सही दिशा में इशारा किया ।
चन्द्र सोनी ने आधा सच बोला ।
राजीव तनेजा जी ने रिसर्च ही कर डाली और पता लगा ही लिया ।
समीर जी भी पीछे नहीं रहे और सही ज़वाब दिया ।
लेकिन पूर्ण रूप से सही ज़वाब का इंतज़ार पूरा नहीं हो पाया ।
लीजिये हम ही बता देते हैं ।
दरअसल क्रिकेट एक इन्सेक्ट यानि कीट का नाम है जो कम्बोडिया में बहुतायत में पाया जाता है । वहां इसको खाने का चलन है क्योंकि इसे हाई प्रोटीन डाईट माना जाता है । यानि इसमें प्रोटीन की मात्रा काफी होती है ।
एंजेलिना जोली का बेटा मेडोक्स मूल रूप से कम्बोडिया का है । इसलिए वह उसको वहां लेकर गई और उसे वहां के रीति रिवाज़ अनुसार क्रिकेट खाने का अनुभव कराया ।
एक मां का बेटे के प्रति कर्तव्य निभाने का यह अनोखा उदाहरण है ।
अब एक खुशखबरी :
२३ अक्तूबर को ही हमें पदोन्नति मिली । अब हम सुपर टाइम एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड ऑफिसर (SAG) बन गए हैं ।
ज़ाहिर है अब काम की जिम्मेदारी भी बढ़ेगी ।
लेकिन मेरा मानना है कि इंसान को जिम्मेदार होने के लिए किसी पद की आवश्यकता नहीं होती ।
जिम्मेदारी न सिर्फ अपने काम के प्रति , बल्कि घर , समाज और देश के प्रति भी होती है ।
कामना है कि सब अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए कार्य करते रहें ।
ब्लोगर्स भी ।
Showing posts with label पदोन्नति. Show all posts
Showing posts with label पदोन्नति. Show all posts
Wednesday, October 27, 2010
Subscribe to:
Posts (Atom)

