आज प्रस्तुत हैं चिकित्सा जगत की कुछ ख़ास चटपटी ख़बरें ।
* आपको जिन्दगी में चिकनगुन्या बुखार एक बार , डेंगू चार बार और मलेरिया बार बार हो सकता है । यह कहना है डॉ के के अगरवाल का ।
* चिकनगुनिया और डेंगू में एक अंतर है जोड़ों के दर्द का जो चिकनगुन्या में हफ़्तों , महीनों या साल तक भी रह सकता है ।
* डेंगू में एस्पिरिन कभी नहीं लेनी चाहिए , यदि ले रहे हैं , तो बंद कर देनी चाहिए । बुखार के लिए पेरासिटामोल ही काफी है ।
* पीलिया कोई बीमारी नहीं है । यह किसी बीमारी का लक्षण है ।
* गर्भवती महिला में आयोडीन की कमी से होने वाला बच्चा मंद बुद्धि हो सकता है । इसलिए आयोडीन युक्त नमक ही खाएं ।
* यदि किसी को अचानक हार्ट अरेस्ट हो जाये तो सी पी आर में माउथ टू माउथ साँस देते हैं । लेकिन अस्पताल से बाहर सिर्फ सी आर ही काफी है । यानि माउथ टू माउथ साँस की ज़रुरत नहीं है ।
* बोटोक्स के इंजेक्शन सिर्फ झुर्रियां मिटाने के ही काम नहीं आते । इनसे क्रोनिक माइग्रेन को ठीक किया जा सकता है । इसे ३ महीने में एक बार लगाया जाता है । हालाँकि महंगा तो पड़ता है ।
* हमारे देश की जनसँख्या सन २०४५ के बजाय २०७० तक स्थायी हो पाएगी । उस समय यह होगी १७० करोड़ ।
यह कहना है हमारे स्वास्थ्य मंत्री जी का ।
* नींद की गोलियों की एक बोतल पर लेबल --सावधान ! इनके सेवन से नींद आ सकती है ।
अंत में :
पत्नी , पति से : क्या बात है आजकल आप एक दो घंटे के बजाय ५-६ घंटे ब्लोगिंग करते रहते हैं ?
पति : क्या करूँ , आजकल ऑफिस का कंप्यूटर खराब पड़ा है ।
ज़रा सोचिये कहीं आप ही वो पति तो नहीं !
नोट : उपरोक्त ख़बरें विभिन्न इ मेडिकल जर्नल्स से ली गई हैं ।
Showing posts with label ख़बरें. Show all posts
Showing posts with label ख़बरें. Show all posts
Thursday, November 11, 2010
Saturday, October 23, 2010
ऐसा भी होता है --कुछ दिलचस्प ख़बरें ---
काफी समय से गंभीर विषयों पर चर्चा चल रही थी । आज थोडा हल्का फुल्का लिखने का मूढ़ है ।
कभी कभी अख़बारों में भी अज़ीबो ग़रीब ख़बरें पढने को मिलती हैं । जिन्हें पढ़कर सोचने पर मजबूर होना पड़ता है कि ऐसा भी होता है ! पेश हैं पिछले दो सालों में पढ़ी कुछ दिलचस्प ख़बरें , चटपटे अंदाज़ में ।
१)
धैर्य और विश्वास :
फ़्रांस में एक प्रेमी प्रेमिका ने पचास साल तक प्रेम में एक दूसरे को परखने के बाद शादी की । उस समय दुल्हे की उम्र १०४ और दुल्हन की उम्र ९७ साल थी ।
२)
सहनशीलता :
दिल्ली में एक दंपत्ति ने पचास साल की शादीशुदा जिंदगी काटने के बाद तलाक का निर्णय लिया । और मिल भी गया ।
३)
मेहनत और लगन :
दिल्ली में ही एक विवाहित दंपत्ति पचास साल तक तलाक का केस लड़ते रहे । अंत में उन्हें कामयाबी मिल ही गई ।
४)
पेरिस :
पेरिस में पेरिस ने पेरिस से नाता तोड़ा। (यहाँ एक पेरिस हिल्टन और दूसरा उसका ब्वाय फ्रेंड पेरिस था)
५)
क्रिकेट :
हॉलीवुड ऐक्ट्रेस एंजेलिना जोली ने अपने गोद लिए हुए बेटे --मेडोक्स को कम्बोडिया ले जाकर क्रिकेट खिलाया ।
अब आपके लिए एक सवाल : क्यों खिलाया ?
कम्बोडिया में कब से क्रिकेट खेला जाने लगा है ?

Subscribe to:
Posts (Atom)