top hindi blogs
Showing posts with label स्पैम. Show all posts
Showing posts with label स्पैम. Show all posts

Thursday, December 8, 2011

हर बीमारी का शर्तिया इलाज --डॉ पाबला जी भिलाई वाले.



ब्लोगिंग में अपनी एक आदत है --जो पोस्ट पसंद आए , मैं उस पर दोबारा ज़रूर जाता हूँ . कल वीरुभाई जी की एक पोस्ट पढ़ी -- नाश्ते के लिए अब वक्त कहाँ ? पढ़कर ऐसा लगा जैसे हमारी ही हालत बयाँ कर दी . दूसरों के विचार जानने की उत्सुकता बढ़ी तो दोबारा गए .

लगभग सभी ने इस बात का अनुमोदन किया . वैसे भी भाग दौड़ की शहरी जिंदगी में लोगों के पास सचमुच नाश्ते का भी समय नहीं होता .

लेकिन अशोक सलूजा जी की टिप्पणी ने ध्यान विशेष रूप से आकर्षित किया . लिखा था --वीरू भाई टिप्पणी गायब हो रही है ...उसे स्पैम से निकालें ऐसे ...साथ ही पाबला जी का एक लिंक भी दिया हुआ था --

http://www.blogmanch.com/viewtopic.php?f=7&t=25

इसे पढ़कर अपनी तो आँखें ही खुल गई .

सौ सौ साल जियो हमारे पाबला जी .

कई दिनों से ऐसा महसूस हो रहा था जैसे ब्लोगर्स में ब्लोगिंग के प्रति उदासीनता सी आ गई है . कई मित्रों की शिकायत आ रही थी की टिप्पणियां नहीं छप रही . मामला कुछ समझ नहीं आ रहा था . यह तो अंदेशा था की यह सब गूगल की करामात है लेकिन हल क्या है , यह समझ नहीं आ रहा था .


लेकिन वाह रे पाबला जी . लगता है जैसे उनके पास हर तकनीकि समस्या का हल है .सच पूछिए तो हम डॉक्टर्स के पास भी हर बीमारी का इलाज़ नहीं होता .
लिंक पर जाकर देखा --जैसा बताया गया था , वैसा किया --और यह क्या, पिछली ४-५ पोस्ट की ६५ टिप्पणियां स्पैम में पड़ी थी .

अब समझ आया क्यों टिप्पणीकार शिकायत कर रहे थे . लेकिन स्पैम हटाने से सारी टिप्पणियां प्रकाशित हो गई .
आशा करते हैं की एक बार स्पैम से हटाने के बाद दोबारा ऐसा नहीं होगा .

फ़िलहाल तो हम श्री पाबला जी का तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हैं . पाबला जी , हमारी ओर से आपकी एक ट्रीट निश्चित रही .