ऐसा हमने स्कूल की बायोलोजी की किताब में पढ़ा था , पोलिनेशन एंड फ़र्तिलाइज़ेशन के चैप्टर में।
हालाँकि हालात तो ऐसे न थे , फिर भी हम भी पहुँच ही गए --दिल्ली के ब्लोगर मिलन में ।
और चुरा लिए कुछ पल , कैद कर लिए कैमरे में ।
अन्दर से बाहर का द्रश्य

चीफ गेस्ट --श्री राज भाटिया जी , चीफ गेस्ट वाली सीट पर । साथ में कविता जी ।

ये खूबसूरत मुस्कराहटें बता रही हैं की सब कितने खुश थे मिलकर।
राजीव तनेजा , श्रीमती तनेजा , कविता जी और भाई --लेकिन ये क्या सीरियस डिस्कशन चल रहा है भाई ? ( अजय झा और सतीश सक्सेना )

कुछ भी रहा हो, पर बात साफ़ हो गई और अब तो स्माइल ही स्माइल है।

अच्छा भाई हम तो चले , आप एन्जॉय करते रहिये ।

अविनाश जी और पांडे जी बड़े ध्यान से सुन रहे हैं , जैसे सब समझ में आ गया।

हीरो ऑफ़ द डे---और कौन , अरे भाई खुशदीप सहगल।

ये झा जी क्या सब की क्लास ले रहे हैं। और लोग भी बड़ी तन्मयता से सुन रहे हैं।

वर्मा जी सबसे देर से आये , लेकिन सबसे ज्यादा खुश नज़र आ रहे हैं। भई खुश क्यों न हों , आखिर देर आयद , दूरस्त आयद।
तो ये थी कुछ झलकियाँ , दिल्ली के ब्लोगर मिलन की।पूरी विस्तृत जानकारी तो भाई अजय झा जी से सुनेंगे तो बड़ा मज़ा आएगा।

