हमारे देश में मोटा होने को सेहतमंद और पतला होने को कमज़ोर होना समझा जाता है ।
लेकिन यदि आपका वज़न बढ़ता ही जा रहा है तो इसका मतलब यह नहीं है कि आप की सेहत बेहतर होती जा रही है ।
ज़रा गौर कीजिये --हो सकता है आप हाइपोथायरायडिज्म के शिकार हों ।
थायरायड :
हमारी गर्दन के सामने वाले हिस्से में एडम्स एप्पल के नीचे एक ग्रंथि होती है जिसे थायरायड कहते हैं । इससे एक हॉर्मोन निकलता है जिसे थायरायड हॉर्मोन कहते हैं । इस हॉर्मोन से हमारे शरीर के सभी अंगों की सभी गतिविधियाँ नियंत्रित होती हैं ।
इस हॉर्मोन की कमी से उत्तपन होने वाली स्थिति को हाइपोथायरायडिज्म कहते हैं ।
हाइपोथायरायडिज्म के लक्षण :
इसके मुख्य लक्षण हैं ---
लगातार वज़न बढ़ते जाना ।
शरीर में सूजन आना , विशेषकर हाथ , पैरों और आँखों पर ।
भूख न लगना ।
अधिक नींद आना ।
कमजोरी और थकावट रहना ।
ज्यादा सर्दी लगना --गर्मियों का मौसम अच्छा लगता है ।
त्वचा में खुश्की रहना ।
कब्ज़ रहना ।
महिलाओं में अधिक माहवारी आना ।
बच्चे पैदा न होना ।
बाल झड़ना ।
यानि आप को भूख लगती नहीं , कुछ खाना खाते नहीं , फिर भी वज़न बढ़ता जा रहा है तो समझ लीजिये आपको यह प्रोब्लम हो सकती है ।
निदान :
डॉक्टर को ज़रूर दिखाएँ । डॉक्टर पूर्ण निरिक्षण करने के बाद कुछ जाँच करवाएगा ।
रक्त जाँच में दो टैस्ट ज़रूरी हैं ---फ्री टी -४ और टी एस एच ।
एक बार निदान हो गया और दवा शुरू कर दी गई तो अक्सर जीवन भर खानी पड़ सकती है । क्योंकि अक्सर यह रोग थायरायड ग्रंथि के स्थायी तौर पर नष्ट होने की वज़ह से होता है । यह autoimmunity की वज़ह से होता है ।
उपचार :
इस रोग का कोई उपचार नहीं है ।
लेकिन हॉर्मोन की कमी को पूरा करने के लिए हॉर्मोन को दवा के रूप में दिया जाता है । यानि इलाज़ बस रिप्लेसमेंट के रूप में होता है ।
फिर भी दवा लेते रहने से सामान्य जिंदगी गुजारी जा सकती है ।
दवा :
एल -थाय्रोक्सिन की गोली जो २५ , ५० , १०० माइक्रोग्राम में आती है , रोज सुबह नाश्ते से पहले खाली पेट लेनी होती है । इसकी सही डोज़ तो डॉक्टर ही निर्धारित करते हैं , लेकिन आम तौर पर एक व्यस्क के लिए ७५ से १२५ माइक्रोग्राम काफी रहती है ।
फोलोअप :
आरम्भ में हर महीने डॉक्टर से मिलना पड़ेगा । लेकिन एक बार डोज़ निर्धारित होने पर ६ महीने या एक साल में एक बार डॉक्टर से मिलना काफी है ।
फोलोअप में सिर्फ टी एस एच का टैस्ट कराना काफी है ।
गर्भवती महिला :
इन महिलाओं को विशेष ध्यान रखना चाहिए । गर्भ के दौरान डोज़ बढ़ानी पड़ती है क्योंकि गर्भ में पल रहे बच्चे को भी इसकी ज़रुरत होती है । यदि ऐसा नहीं किया गया तो बच्चे को हाइपोथायरायडिज्म हो सकता है ।
बच्चे :
बच्चों में इस हॉर्मोन की कमी बहुत घातक सिद्ध हो सकती है । इससे विकास पर विपरीत प्रभाव पड़ता है जिससे बच्चा अल्पविकसित रह सकता है --शारीरिक और मानसिक तौर पर । इन्हें क्रमश : ड्वारफिज्म और क्रेटीनिजम कहते हैं ।
बच्चों में दवा की डोज़ अक्सर ज्यादा रहती है ।
नोट : यह रोग महिलाओं में ज्यादा पाया जाता है । यदि मां को हो तो संतान में होने की सम्भावना काफी बढ़ जाती है । लेकिन याद रखिये --समय पर निदान होने से कई तरह की मुश्किलों से बचा जा सकता है ।
Showing posts with label थायरायड. Show all posts
Showing posts with label थायरायड. Show all posts
Wednesday, September 22, 2010
Subscribe to:
Posts (Atom)

