लेकिन हम इसे अपने ही हाथों नष्ट किये जा रहे हैं। इंसान की लालच की प्रवर्ति इतनी बढ़ गई है की वह इस बेशकीमती खजाने को मिटाने पर तुला है।
अब ज़रा इस तस्वीर को देखिये ।

कितने खूबसूरत है ना ये फूल। फूल होते ही हैं ऐसे की देखकर मन गद गद हो जाये।
फूलों का योगदान भी देखिये कितना है हमारे जीवन में । हर अवसर पर प्रयोग में आते हैं फूल।
पुष्प की अभिलाषा ---यह कविता बचपन में पढ़ी थी । कितनी सार्थक है।
एक ज़माना था जब दिल्ली के चांदनी चौक में जैन मंदिर के आगे से जाते हुए स्वर्ग का अहसास होता था । क्योंकि वहां बनी दसियों फूलों की दुकानों से इतनी गज़ब की खुशबू वातावरण में फैली रहती थी की बस मज़ा आ जाता था।
लेकिन आज यह देखकर बड़ा दुःख होता है की अब फूलों में सिर्फ रंग रह गए हैं । खुशबू न जाने कहाँ गायब हो गई है।
न गेंदे में , न गुलाबों में ही खुशबू आती है।
विकास की ये कैसी इंतहा हो गई
जाने कहाँ खो गई खुशबू गुलाबों की।
क्या आपको भी कभी ऐसा लगा है , फूलों को देखकर ?
क्या इसमें भी इंसान का हाथ है ?
क्या लौट पायेगी गुलाबों की खुशबू ?
आप ही दे सकते हैं इसका ज़वाब ।

