top hindi blogs

Saturday, February 14, 2009

वलेंटाइन डे ---

काम वाली बाई ,
जब दस बजे तक न आई,
मैडम को गुस्सा आया,
उसका मोबाईल मिलाया,
तो वो बोली ,
बीबी जी , आज हम
वेलन्ताइन डे मना रहे हैं।
हमारे पतिदेव हमें
एक रोमांटिक फ़िल्म दिखा रहे हैं।
स्ल्म्दोग ---
पत्नि बोली, तुम्हे उसमे
रोमांस नजर आता है?
वो बोली नही,
चांस नजर आता है।
करोड़पति बनने का,
मालूम है नही बनने का,
पर ख्वाब देखने में क्या जाता है।
और इस तरह कामवाली तो सिनेमा घर में ,
वेलन्ताइन डे मनाती रही ,
और घरवाली घर में झाडू पोछा लगाती रही।
जय हो।

8 comments:

  1. आपकी लिखी रचना सोमवार. 14 फरवरी 2022 को
    पांच लिंकों का आनंद पर... साझा की गई है
    आप भी सादर आमंत्रित हैं।
    सादर
    धन्यवाद।

    संगीता स्वरूप

    ReplyDelete
  2. हा हा हा...।
    सुंदर हास्य व्यंग्य रचना सर।
    सादर।

    ReplyDelete
  3. वाह!!!
    करोड़पति बनने का चाँस
    बड़ा हाथ मारा
    लाजवाब हास्य रचना।

    ReplyDelete
  4. जय हो !आदरणीय डॉक्टर साहब बढ़िया व्यंग लिखा है | कामवाली जो खून के आँसूं रुलाया करती हैं वह जग जाहिर है | अब ये अलग बात है व्यंग कवि यहाँ भी हास्य की गुँजाइश रख लेते हैं |मैडम से पूछिए उनका दर्दे-दिल |

    ReplyDelete
  5. 😀😀👌👌जय हो !आदरणीय डॉक्टर साहब बढ़िया व्यंग लिखा है | कामवाली जो खून के आँसूं रुलाया करती हैं वह जग जाहिर है | अब ये अलग बात है व्यंग कवि यहाँ भी हास्य की गुँजाइश रख लेते हैं |मैडम से पूछिए उनका दर्दे-दिल | 😀😀🙏

    ReplyDelete
  6. बहुत ही बढ़िया व्यंग आदरणीय,सादर नमस्कार आपको

    ReplyDelete
  7. पसंद करने के लिए आप सभी का बहुत बहुत आभार। विशेष रूप से संगीता जी का जिन्होंने हमारी ब्लॉगिंग के आरंभिक दिनों की ये हास्य व्यंग कविता ढूंढ निकाली।

    ReplyDelete