१)
महिला डॉक्टर से : डॉक्टर साहब , मेरे पति सारी रात नींद में बडबडाते हैं । कोई दवा दीजिये ।
डॉक्टर : ये दवा दे रहा हूँ । रोज सुबह पानी के साथ लेनी है । आपके पति बडबडाना बंद कर देंगे ।
महिला : नहीं डॉक्टर , ऐसी दवा दीजिये कि ये साफ बोलना शुरू कर दें । पता तो चले कि ये नींद में किसका नाम लेते हैं ।
डॉक्टर : ये दवा आपके पति के लिए नहीं , आपके लिए है ।
2)
आदमी डॉक्टर से : डॉक्टर साहब मेरी पत्नी सारी रात नींद में शेरनी की तरह गरजते हुए खर्राटे मारती है । इसका कोई इलाज है ?
डॉक्टर : इन्हें दिन में गरजने का अवसर दीजिये , खर्राटे अपने आप बंद हो जायेंगे ।
3)
डॉक्टर (चार बच्चों की माँ ) रोगी से : आपकी उम्र कितनी है ?
4)
महिला : जी २० साल .
डॉक्टर : कितने साल से ?
पनघट की पनिहारियाँ याद आती हैं
सुबह जब पत्नी फ़रमान सुनाती है --
अज़ी चला जायेगा , पीने का पानी भर लीजिये ।
5 )
और अब एक सवाल : यदि कामवाली बाई एक दिन ना आए तो सबसे ज्यादा परेशानी घर में किस को होती है । और क्यों ?

