top hindi blogs
Showing posts with label एच आई वी. Show all posts
Showing posts with label एच आई वी. Show all posts

Thursday, March 31, 2011

क्या शादी से पहले लड़के और लड़की को अपना एच आई वी टेस्ट कराना चाहिए ?

२० मार्च को जब सारा हिन्दुस्तान होली मना रहा थातब अमेरिका अपना राष्ट्रीय एड्स जागरूकता दिवस मना रहा था

यूनिसेफ के २००८ के आंकड़ों के अनुसार, विश्व में .३४ करोड़ मनुष्य ऐसे हैं जो एच आई वी पोजिटिव हैं

इनमे से २१ लाख १५ वर्ष की आयु से कम हैं

भारत में हालाँकि एच आई वी पोजिटिव लोगों का अनुपात कुल आबादी का .३४ % मात्र है । लेकिन विश्व का दूसरा सबसे बड़ा देश होने के नाते , कुल रोगियों की संख्या में विश्व में तीसरे स्थान पर है ।

एड्स / एच वी का संक्रमण ८५ % रोगियों में यौन संबंधों द्वारा होता है

% में यह माता पिता से बच्चों को होता है

ज़ाहिर है --पति पत्नी के संबंधों में भी खतरा हो सकता है , यदि दोनों में से एक भी एच आई वी पोजिटिव है

अब ज़रा सोचिये --यदि किसी युवक या युवती की शादी होने जा रही है और वह एच ई वी पोजिटिव है ।
ऐसे में क्या उसे अपने होने वाले जीवन साथी को बता देना चाहिए या नहीं ?

भारतीय दंड संहिता की धारा २६९ और २७० के तहत --
"कोई भी व्यक्ति जान बूझकर या गैर कानूनी तौर पर या लापरवाही से ऐसी जान लेवा बीमारी के प्रति लापरवाही बरतता है , जिससे किसी अन्य व्यक्ति की जिंदगी को खतरा उत्त्पन्न हो सकता है , तो उसे कैद या जुर्माना या दोनों हो सकते हैं ।"

अर्थात शादी से पहले एच आई वी पोजिटिव व्यक्ति यदि अपने होने वाले जीवन साथी को नहीं बताता , तो वह कानूनी तौर पर मुज़रिम हो सकता है , तथा उसे सज़ा हो सकती है

एक चिकित्सक की दृष्टि से यह आवश्यक है कि संक्रमण को रोकने के लिए शादी से पहले एच आई वी पोजिटिव व्यक्ति को अपने होने वाले जीवन साथी को वास्तविकता से अवगत करा देना चाहिए ।

लेकिन अब एक अहम् सवाल पैदा होता है --


क्या शादी से पहले लड़के और लड़की को अपना एच आई वी टेस्ट कराना चाहिए ?
क्या यह हमारे समाज में मान्य होगा ?


एक आम नागरिक के नाते , आपका क्या कहना है --कृपया अवश्य बताइए

नोट : देश में केन्द्रीय सरकार की ओर से नेशनल एड्स कंट्रोल ओर्गनाइजेशन ( NACO) और दिल्ली सरकार की ओर से देल्ही स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी (DSACS) एड्स के संक्रमण को रोकने की दिशा में कार्यरत हैइनकी ओर से सभी बड़े अस्पतालों में एड्स स्वैच्छिक परामर्श और जाँच केंद्र ( VCTC) खोले गए हैं जहाँ एड्स से सम्बंधित निशुल्क जाँच , परामर्श और उपचार की व्यवस्था की गई है