top hindi blogs
Showing posts with label अस्सी का फंडा. Show all posts
Showing posts with label अस्सी का फंडा. Show all posts

Tuesday, November 3, 2015

स्वस्थ और दीर्घायु होने का मन्त्र :

आओ बताऊँ, तुम्हें अस्सी का फंडा,
ये तो है प्यारे , फोकट का ही फंडा !  

वज़न हो ना कभी , अस्सी किलो से भारी,
रहे नीचे कमर भी , अस्सी से.मी. से तुम्हारी !
दिल की धड़कन भी, रहे अस्सी से ही नीचे,
निचला बी पी हो ना , कभी अस्सी से ऊंचे !

ग़र रहना है अस्सी साल तक तुम्हे जिंदा,
अपनाओ अभी तुम सभी अस्सी का फंडा ! 

फास्टिंग ब्लड शुगर , नहीं अस्सी को कूदे ,
एल डी एल वसा भी , न हीं अस्सी को फांदे !
खान पान हो ना कभी जंक फ़ूड सा गन्दा ,
ये तो हैं धन बटोरने का विदेशियों का धंधा !

ग़र रखना है ऊंचा अपने देश का झंडा ,
स्वदेशी अपनाओ , चाहे बंदी हो या बंदा ।  
आओ बताऊँ, तुम्हें अस्सी का फंडा,
यही है प्यारे, स्वस्थ जीवन का फंडा !