top hindi blogs
Showing posts with label अनुभव. Show all posts
Showing posts with label अनुभव. Show all posts

Thursday, September 9, 2021

ज्ञान बाँटने से बढ़ता है --

 

बुजुर्गों से सुनते थे 

अनुभव अर्जित ज्ञान की बातें। 

और यह भी कि  

ज्ञान बांटने से बढ़ता है, 

वरना एक दिन वही ज्ञान 

ज्ञानी के साथ ही मिट जाता है।  


आज का युवा वर्ग 

पढ़ता है सैंकड़ों क़िताबें,

और क़िताबी ज्ञान का  

विद्धान बन जाता है।  

किंतु अनभिज्ञ रह 

सांस्कृतिक ज्ञान से,

व्यवहारिक तौर पर 

अनपढ़ ही रह जाता है।   


फिर एक दिन 

शांति की तलाश में 

किसी गुरु की 

शरण में जाता है।  

पैसा हाथ का मैल है 

यह संसार मोह माया का जाल है, 

यह बात वह पाखंडी गुरु 

हज़ारों की फ़ीस लेकर बतलाता है।  


अनुभव ही इंसान को 

आचार व्यवहार का 

सही मार्ग दिखलाता है।  

जब तक युवा स्वयं 

अनुभव अर्जित न कर लें 

तब तक 

बुजुर्गों का अनुभव ही काम आता है।  


लेकिन आज की 

तकनीकि जिंदगी में 

बुजुर्गों का वज़ूद 

युवाओं पर भार बन कर रह गया है।  

और ज्ञान का प्रचार महज़ 

एक व्यापार बन कर रह गया है।