आज सरल शब्दों में एक सीधी सादी सी रचना , बस यूँ ही ।
मेरा मेरा करती है दुनिया सारी
मोहमाया से मुक्ति पाओ , तो जाने ।
दावत तो फाइव स्टार थी लेकिन
भूखे को रोटी खिलाओ , तो जाने ।
राह जो दिखाई है ज्ञानी बनकर
खुद भी चलकर दिखाओ , तो जाने ।
रुलाने वाले तो लाखों मिल जायेंगे
किसी रोते को हंसाओ, तो जाने ।
देवी देवता बसते हैं करोड़ों यहाँ
इंसान बन कर दिखलाओ , तो जाने ।
ब्लॉग तो रोज़ लिखते हो यार
कभी साथ बैठ गपियाओ , तो जाने।
Showing posts with label इंसानियत. Show all posts
Showing posts with label इंसानियत. Show all posts
Tuesday, April 6, 2010
Subscribe to:
Posts (Atom)

