लेकिन एक बात जो बहुत खलती है , वो है समाज में व्याप्त अंध विश्वास ।
टी वी पर एक विज्ञापन बार बार दिखाया जा रहा था । सभी बिमारियों का शर्तिया इलाज़ --बाबा --???--गृह कलेश , संतान की प्राप्ति , नौकरी , प्रेम विवाह , वशीकरण , ओपरा पराया , जादू टोना , मर्दाना कमजोरी आदि सभी रोगों के शर्तिया इलाज़ के लिए एक बार मिलें --हमारी फीस मात्र २५१ रूपये --गारंटी कार्ड के साथ । साथ में पता और फोन नंबर भी ।
भले ही चिकित्सा के क्षेत्र में आज हम अग्रणी हैं । मेडिकल टूरिज्म भी बढ़ने लगा है । लेकिन आज भी हमारी भोली भाली जनता अपने बच्चों का किस तरह इलाज़ कराती है , आइये देखते हैं ----
और इन्हें देखिये --ये भी बच्चों का भला कर रहे हैं ? उन्हें २० फुट ऊंचाई से नीचे फेंककर।
पकड़ लिया --हो गया बेडा पार ।
ये नंगे बाबा --- ज़नाब तो मूंह पर थप्पड़ मारकर आशीर्वाद दे रहे हैं । आखिर यहाँ प्रसाद लेने वालों की भी तो कमी नहीं ।
और यह क्या ? इन बच्चों को ज़मीन में क्यों गाड़ा हुआ है ?
अरे भाई , ये बच्चे मानसिक तौर पर विक्षिप्त हैं । यहाँ इनका भी इलाज़ हो रहा है ।
इसी तरह की जाने कितनी ही भ्रांतियां हमारे समाज में फैली हैं ।
बच्चों को मगरमच्छ के मूंह में डालकर, बावली के ठंडे पानी में डुबकी लगवाकर , या पुण्य प्राप्त करने के लिए खुद को गाय भैंसों के पैरों तले रौन्दवाकर , या फिर एक दूसरे को पत्थर मारकर हम क्या पुण्य प्राप्त करते हैं ?
नोट : सभी तस्वीरें टी वी के न्यूज चैनल्स से ली गई हैं । यह पोस्ट किसी धर्म या समुदाय विशेष के विरुद्ध नहीं लिखी गई है ।

