top hindi blogs
Showing posts with label अफ़सर. Show all posts
Showing posts with label अफ़सर. Show all posts

Saturday, June 3, 2023

अफ़सर से बने नौकर ...

 एक शोध पत्र से पता चला है कि,

किचन में काम करने से वज़न घट जाता है।


हम भी लॉकडाउन में पतले कैसे हुए,

ये राज़ हमें अब जाकर समझ में आता है।


पत्नी तो चली जाती है रोज अस्पताल,

अपना आधा दिन किचन में गुजर जाता है। 


फिर भी सुननी पड़ती है यही शिकायत,

कि कोई काम ठीक से करना ही नहीं आता है !


दफ़्तर में रहे हों कितने ही बड़े अफ़सर,

घर में अफ़सर भी नौकर बन कर रह जाता है।  😅