top hindi blogs

Sunday, February 15, 2026

जब पत्नी ने बनाया मेरा डाइट प्लान..

 डाइट का चक्कर:

क्या सुनाऊँ तुमको मैं अपनी दर्दीली दास्तान,

जब से पत्नी ने शुरू किया मेरा 'डाइट प्लान'।

समोसे-कचौड़ी सब हुए बीते कल की बात,

अब थाली में दिखती है बस उबली घास पात।


रोज सुबह चाय में मुझे 'ग्रीन-टी' पिलाती हैं,

जैसे दुश्मन को कोई कड़वा ज़हर खिलाती हैं।

मैं कहता हूँ, "दे दो थोड़ा मक्खन और पराठा",

वो कहती हैं, "चुपचाप चबाओ ये कड़वा सलाद और पाठा"।


जिम जाने के ख्याल से ही मेरा जिस्म दुखने लगता है,

ट्रेडमिल पर दौड़ते ही मेरा दिल दौड़ने लगता है।

पड़ोसी के घर से जब आती है हलवे की खुशबू,

मेरा दिल कहता है, 'दीवार फांद के वहीं कूद जा तू!'


अब तो सपने में भी मुझे रसगुल्ले नज़र आते हैं,

किंतु आते ही वो 'कैलरी कैलरी' चिल्लाते हैं!

पर वेट घटा, पेट घटा, सिक्स एब्स पेट पर आ गए,

सिगरेट शराब सब छूटी, जब वेगन डाइट पर आ गए।


पत्नी के डाइट प्लान ने यारो कर दिया ऐसा कमाल,

बी पी, शुगर, कॉलेस्ट्रोल से मुक्त हो गए डॉ दराल। 

No comments:

Post a Comment